राज्य
कैबिनेट फैसलेः यूपी में लॉजिस्टिक एंड वेयराहाउसिंग नीति 2018 को मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 6:03:16 PMलखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी की मुहर लगा दी। लोकभवन में आज शाम सीएम योगी की अध्यक्षता वाली बैठक में लॉजिस्टिक एंड वेयराहाउसिंग नीति 2018 को मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक प्रदेश में वेयराहाउसिंग और लॉजिस्टिक की कोई नीति नहीं थी।
कैबिनेट ने परिवहन नियमावली में संशोधन प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। 2011 में जारी शासनादेश लेकिन अब कैबिनेट ने शासनादेश के बजाय परिवहन विभाग ने नियमावली में संशोधन कर दिया है। साथ ही चंदौली के कलेक्ट्रेट आवासीय भवनो के निर्माण के लिए 2264 लाख के बजट के सापेक्ष 1998 लाख के बजट को मंजूरी दे दी गई है।