ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
आरोग्यधाम अंचल के लोगों को उपलब्ध करा रहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: नरेन्द्र सिंह तोमर
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 10:38:53 AM
आरोग्यधाम अंचल के लोगों को उपलब्ध करा रहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: नरेन्द्र सिंह तोमर

ग्वालियर। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है। इस क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक एवं निजी संस्थाओं का योगदान अति आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने यह बात ग्वालियर में तराणेकर स्मृति न्यास द्वारा संचालित आरोग्यधाम चिकित्सालय में नवनिर्मित डायग्नोस्टिक विंग के लोकार्पण अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित थे। 

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र बहुत व्यापक है। यह कार्य मानव सेवा का कार्य है। इस क्षेत्र में सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक एवं निजी संस्थाओं की भागीदारी के कारण बहुत हद तक बीमारियों पर नियंत्रण हो सका है। चिकित्सा के क्षेत्र में अभी-भी बहुत काम करने की आवश्यकता है। आरोग्यधाम जैसी संस्थायें समाज में लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। इस संस्था से जुड़े हुए चिकित्सक और लोग मानव सेवा के कार्य में निरंतर लगे हुए हैं। इस सेंटर के बन जाने से ग्वालियर अंचल के लोगों को और बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को बीमारी और कमजोर कर देती है। बीमारियों से बचने के लिये हम सबको प्रतिदिन योग पर ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ राष्ट्र सम्पन्न राष्ट्र बन सकता है। भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है। इस योजना के माध्यम से 50 करोड़ लोगों को कवर किया जा रहा है। यह योजना देश के लिये वरदान साबित होगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि आरोग्यधाम अस्पताल पिछले 6 - 7 सालों से ग्वालियर अंचल के लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में लगी हुई है। इस संस्था से जुड़े हुए लोग नर सेवा ही नारायण सेवा मानकर कार्य कर रहे हैं। इस संस्था से जुड़े लोग सदैव ही समाज के कल्याण के कार्यों में लगे रहते हैं। इस संस्था में नई सुविधायें जुडऩे से क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध होंगीं। माया सिंह ने कहा कि इस अस्पताल में इलाज कराने के पश्चात घर लौटने पर अस्पताल से उनके स्वास्थ्य की जानकारी दूरभाष पर भी ली जाती है।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि राष्ट्र को सम्पन्न बनाना है तो हमें शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आरोग्यधाम जैसी संस्थायें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं। इस प्रकार की संस्थायें और स्थापित होना चाहिए। आरोग्यधाम संस्था के माध्यम से ग्वालियर और चंबल संभाग के अनेक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो रही हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS