ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मांडलगढ़ में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12 हजार से अधिक मतों से भाजपा के शक्ति सिंह को हराया
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 7:27:21 PM
मांडलगढ़ में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12 हजार से अधिक मतों से भाजपा के शक्ति सिंह को हराया

भीलवाडा (हि.स.)। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को आए उपचुपाव के नतीजों में कांग्रेस ने परंपरागत अपनी सीट को भाजपा से छीन ली हैं। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12 हजार 976 मतों के अंतर से भाजपा के शक्तिसिंह हाड़ा को कड़ी शिकस्त दी। यहां कांग्रेस के गोपाल मालवीय बागी होकर निर्दलीय भी चुनाव लड़े, उनको 40 हजार 470 मत मिले। मालवीय के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस की जीत का अंतर बढ़ सकता था।
इससे पहले रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही थी, लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ती गई, वैसे-वैसे भाजपा के प्रत्याशी शक्ति सिंह अपनी हार की ओर बढ़ते गए और अंतिम परिणाम कांग्रेस के खेमे में आया। वहीं, जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिया और प्रत्याशी विवेक धाकड़ को बधाइयां देकर उनका मुंह मीठा करवाया। कांग्रेस में विवेक धाकड़ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने क्षेत्र में पूरा जोर लगाया था। मांडलगढ़ सीट का इतिहास देखें तो अब तक हुए 15 चुनाव में पांच बार जीत का अंतर तीन हजार से कम वोटों का रहा है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ था, तब यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।
मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चार दौरों और कई मंत्रियों और नेताओं के मांडलगढ़ में डेरा डालने के बावजूद कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12976 हजार वोटों से भाजपा के शक्तिसिंह हाड़ा को पराजित कर जीत का सेहरा बांधा है। पिछली बार धाकड़ विधानसभा चुनाव हार गये थे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस के बागी गोपाल मालवीय 40470 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान रहे है।
मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से शुरू से ही जबरदस्त तैयारी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चार बार मांडलगढ़ क्षेत्र के दौरे और तीन रातें बिताने के साथ ही स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व अन्य मंत्रियों और नेताओं के वहां डेरा डालने के बावजूद भाजपा को बुरी तरह से हार मिली है। मतगणना के शुरू के दस राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा बढ़त बनाये थे। लेकिन ग्यारहवें राउण्ड से वे पिछडने लगे और लगातार पिछड़ते गये। अन्ततः कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने शक्ति सिंह हाड़ा को 12976 वोटों से पराजित कर दिया। कांग्रेस के विवेक धाकड़ को 70146 हजार वोट मिले है जबकि शक्ति सिंह हाड़ा को 57170 वोट मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मालवीय ने भी 40470 मत हांसिल किये। कुल 1 लाख 81 हजार 922 मत पड़े।
मत इस प्रकार मिले-
कांग्रेस- विवेक धाकड़- 70146
भाजपा-शक्तिसिंह हाड़ा 57170
निर्दलीय बागी कांग्रेस गोपाल मालवीय-40470
निर्दलीय- अरविंद कुमार व्यास-1837
निर्दलीय- कालूलाल माली-1762
निर्दलीय- महावीर-965
निर्दलीय- मांगीलाल भील-3040
निर्दलीय- सीमा पारीक- 2186
नोटा मे पड़े-4350
कुल मत पड़े-181922

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS