राज्य
शिक्षा गुणवत्ता सुधार में टैबलेट का बेहतर उपयोग करें : कलेक्टर
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 11:46:42 AMबिलासपुर, (हि.स.)। शाला कोष योजना के तहत कलेक्टर पी दयानंद ने टैबलेट वितरण करते हुए कहा कि छात्रों के ज्ञान एवं शिक्षा के गुणवत्ता सुधार में इसका बेहतर उपयोग करें। बिलासपुर विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार शाम को जिले के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों की शाला कोष योजना के तहत टैबलेट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर दयानंद ने कहा कि शाला कोष के माध्यम से टैबलेट वितरण की नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से टैबलेट वितरण किया जा रहा है। वह दिखना चाहिए। समय के साथ नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। यह टैबलेट छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने टैबलेट के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने प्रतीक स्वरूप शाउमा शाला लिमतरा के प्राचार्य डॉ मीना सिंह एवं मा शाला तिलकनगर के प्रधान पाठक एसएम चक्रवर्ती को टैबलेट वितरण किया। जिला शिक्षा अधिकारी हेमन्त उपाध्याय ने शाला कोष योजना के तहत टैबलेट वितरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज टैबलेट संचालन के मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी महीने से स्कूलों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधानपाठक उपस्थित रहे।