ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कासगंज की घटना को राज्यपाल ने बताया उत्तर प्रदेश के लिए कलंक
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2018 1:29:21 PM
कासगंज की घटना को राज्यपाल ने बताया उत्तर प्रदेश के लिए कलंक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कासगंज की घटना को सबसे दर्दनाक करार दिया है। उन्होंने ऐसी घटना को उत्तर प्रदेश के माथे का कलंक भी बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार मामले की तह तक जाकर जांच करे।
राज्यपाल राम नाईक सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि करने गये थे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए की कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखे, जिससे ऐसी घटनाएं ना हो। नाईक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के नाम पर ऐसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक है। कासगंज हिंसा पर सरकार उचित कार्यवाही करे। जिससे आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने कहा कि कासगंज में जो हुआ वह हम सभी के लिए शर्म की बात है। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे कहीं और ऐसी घटना ना हो सके। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्त के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। इस हिंसक झड़प की आग पूरे शहर में फैल गई। जिसके बाद शहर मे कर्फ्यू लगा दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कासगंज हिंसा मामले में अब तक कुल 112 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 31 अभियुक्त हैं। जबकि 81 अन्य को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के मामले में अब तक पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन कासगंज के कोतवाल की तहरीर पर दर्ज हुए हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS