ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 3:56:05 PM
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही लगातार वृद्धि और केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कैंट इंगलिशिया लाइन मार्ग पर स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति के निकट जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद केन्द्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, छावनी परिषद के पार्षद शैलेन्द्र सिंह और राकेश चन्द ने कहा कि भारत में पेट्रोल-डीजल आदि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफे का पार्टी कड़ा विरोध करती है। इस मामले में देश की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अब पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें प्रतिदिन के आधार पर बढ़ रही हैं जबकि रसोई गैस सिलेंडर एवं मिट्टी के तेल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर सरकार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। नेताओं ने शहर की स्थानीय समस्याओं के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।




 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS