ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुई आरएसएस की साईकिल यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 1:03:07 PM
लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुई आरएसएस की साईकिल यात्रा

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लखनऊ दक्षिण भाग की साईकिल यात्रा 26 जनवरी को राजधानी स्थित 1090 चौराहा स्थित अम्बेडकर शाखा से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस साहसिक यात्रा को आरएसएस के सह प्रान्त प्रचारक रमेश कुमार ने तिरंगा ​दिखाकर रवाना की।
इस साईकिल साहसिक यात्रा का नेतृत्व जीप पर सवाल भारत माता, भगवाध्वज व तिरंगा करता हुआ आगे बढ़ता रहा। स्वयंसेवक भारत माता की जयकार लगाते हुए अपने लक्ष्य को लेकर श्रीराम की धरती अध्योध्या के लिए रवाना हुये। सभी स्वयंसेवक संघ के गणवेश धारण किये, सर पर काली टोपी(संघ) पहन एक सुर, एक लय व एक लक्ष्य की आरे बढ़ते हुये नजर आये। उनकी आंखों में मां भारती को परम वैभव की शिखर पर पहुंचाने की एक सा​हसिक दृष्टि झलक रही थी।
यह यात्रा अम्बेडकर शाखा से प्रारम्भ हुई, जो अयोध्या के कारसेवकपुरम तक जायेगी।

इस मौके पर सह प्रान्त प्रचारक रमेश कुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा ​कि भारत में यात्राओं का एक बड़ा योगदान रहा है। पुरातन भारत में कई ऋषियों, मुनियों व संतों ने यात्राएं कीं। उनका उद्धेश्य भी पूरा हुआ। भारत में देवताओं द्वारा भी धर्मग्रन्थों में यात्रा करने का वर्णन मिलता है। अयोध्या, काशी, प्रयाग, नैमिषारण्य, गोवर्धन पर्वत की ​परिक्रमा आज भी होती है। ऐसी सभी यात्राएं हमसब के लिए ऊर्जा देने वाली और प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि इस साहसिक यात्रा का भी एक उद्धेश्य है। स्वयंसेवक साहसिक हो, स्वालम्बी, निडर हो, इसके साथ पर्यावरण स्वस्थ्य हो, समाज समरस हो,ऐसे कई उद्धेश्यों को यह यात्रा अपने आप में समेटी हुई है। कहा कि आने वाले समय यह यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादायी होगी।
बताया कि इस यात्रा का 30 किलोमीटर पर पड़ाव होगा। पड़ाव स्थल पर स्थानीय कार्यकताओं द्वारा वहां की भौगोलिक, ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बारे में बताया जायेगा।
यह यात्रा 26 जनवरी की शाम तक यात्रा कारसेवकपुरम पहुंचेगी। रात्रि भोजन व विश्राम के बाद 27 जनवरी को प्रातः सरयू में सामूहिक स्नान के बाद सभी स्वयंसेवक श्रीराम जन्मभूमि पर मत्था टेंकेंगे। इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख मंदिरों जैसे हनुमानगढ़ी, कनक भवन, मणिराम दास जी की छावनी का भी दर्शन पूजन करेंगे। 28 जनवरी को यात्रा प्रातः कारसेवकपुरम से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
लखनऊ के सह विभाग कार्यवाह बृजेश ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरन्तर 92 वर्षों से सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने व उनके अन्दर धैर्य, साहस एवं स्वाभिमान का भाव जागरण का कार्य करता आ रहा है। संघ कार्यकर्तांओं को कठिन से कठिन कार्य को भी सहज प्रकार से करने एवं साहस व शौर्य का परिचय देने हेतु साहसिक यात्रा निकाली गई है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS