ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
करणी सेना का पश्चिमी यूपी प्रमुख कर्ण सिंह गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2018 3:55:39 PM
करणी सेना का पश्चिमी यूपी प्रमुख कर्ण सिंह गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर (हि.स.)। जिले की कासना थाना पुलिस ने करणी सेना के पश्चिमी क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दो दिन पहले थाने में पद्मावत फिल्म के विरोध की चेतावनी देने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था।
फिल्म पद्मावत का पूरे प्रदेश में विरोध करने और प्रदर्शित नहीं होने देने की चेतावनी देने वाले करणी सेना के करण सिंह को कासना चौराहे के निकट गुरुवार को कासना थानाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने थाना कासना पर आकर विरोध प्रदर्शन करना चाहा लेकिन समर्थकों को खदेड़ दिया गया।
दो दिन पहले करण सिंह के खिलाफ थाना कासना में विभिन्न धाराओं 147, 148, 188, 223, 353 और 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व व्यवस्था उत्तर प्रदेश ने सख्त निर्देश देते हुये पद्मावत फिल्म का विरोध करने वालों पर कार्यवाही को कहा था।
कासना थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि फरार करण सिंह को कासना चौराहे के निकट से उसके समर्थकों के साथ पकड़ा गया। उसके आह्वान पर उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर ​फिल्म पद्मावत का विरोध किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसका बयान दर्ज करके जेल भेजा गया है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS