राज्य
विश्व प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल भव्य आगाज
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2018 1:17:49 PMजयपुर (हि.स.)। दुनियाभर में मशहूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज गुरुवार को मीता पंडित के पीसफुल म्यूजिक के साथ हुआ। हर बार विवादों में रहने वाले साहित्यक महाकुंभ पर इस बार फिल्म पद्मावत के विरोध का साया मंडरा सकता है। पांच दिन तक चलने वाले साहित्यिक महाकुंभ में दुनिया भर के चार सौ से अधिक लेखक, विचारक, कलाकर, राजनीतिक और चिंतक शामिल होंगे और विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे। फिल्म पद्मावत के विरोध के चलते फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और गीतकार जावेद अख्तर साहित्यक उत्सव में नहीं आ रहे हैं। पहले दोनों के आने का कार्यक्रम था, लेकिन राजपूत संगठनों ने इनके आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि सरकार ने प्रसून जोशी की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
आयोजकों के अनुसार फेस्टिवल में इस बार 35 देशों के चार सौ से अधिक लेखक, राजनेता व कलाकार सम्मलित हो रहें हैं। 180 से ज्यादा सेशन होंगे। इस बार तीन तलाक, बोलने की आजादी, पद्मावत जैसे मुद्दे छाए रह सकते हैं।