ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
दिल्ली की 20 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा में मंथन शुरू
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2018 1:04:18 PM
दिल्ली की 20 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा में मंथन शुरू

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई कार्यालय में गुरुवार को विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंथन शुरू हो गया है। शीर्ष नेतृत्व ने इसका जिम्मा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन को सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया। ऐसे में इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मौजूदा विधायकों, प्रदेश स्तर के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों, पार्टी के जिलाध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा की जमीनी हकीकत, कार्यकर्ताओं तथा जनता की नब्ज टटोलने के लिए जनता के बीच भी जाएंगे।
हालांकि भाजपा ने इसके तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी। इसका संकेत स्वयं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 16 जनवरी को दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह कह कर दे दिया था कि यह कार्यकारिणी बैठक 2019 के लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों का शंखनाद है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS