राज्य
पाक गोलीबारी में घायल सेना का जवान शहीद
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2018 5:10:08 PM जम्मू, (हि.स.)। पाक गोलीबारी में घायल एक सेना के जवान ने राजौरी अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ दिया। जवान मेंढर क्षेत्र में पाक गोलीबारी के दौरान घायल हुआ था। अब रविवार तक हुई पाक गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।
मृतक जवान का नाम लासनायक जगदीश है और वह जिला चमोली का रहने वाला बताया गया है। वहीं मंगलवार को नियंत्रण तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनी रही। कहीं से कोई गोलीबारी की सूचना नहीं मिली है। इसी दौरान पाक गोलीबारी में मृतकों की संख्या अब तक 13 हो चुकी है। इनमें सात स्थानीय और सुरक्षाबल के छह जवान शहीद हुए हैं।