ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पन्ना के किसान लक्ष्णमदास बने देश के बेस्ट ऑर्गेनिक फार्मर
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 1:00:48 PM
पन्ना के किसान लक्ष्णमदास बने देश के बेस्ट ऑर्गेनिक फार्मर

पन्ना (हि.स.)। इन्टरनेशनल कॉम्पीटेन्स सेन्टर ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर (आईसीसीओए) बैंगलोर द्वारा विगत वर्ष 2016-17 में जैविक खेती के लिए जैविक इण्डिया अवार्ड दिये गये। इस समारोह में पन्ना जिले के ग्राम जनवार के कृषक लक्ष्मण दास सुखरमानी को वेस्ट ऑर्गेनिक फार्मर श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जैविक खेती जगत में सुखरमानी के योगदान के लिए उन्हें 50 हजार का चेक, शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया है। इसी समारोह में ऑर्गेनिक स्टेट श्रेणी में मध्यप्रदेश को तृतीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ है।
इन्टरनेशनल कॉम्पीटेन्स सेन्टर ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर (आईसीसीओए) संस्था जैविक खेती एवं जैव विविधता के साथ समन्वय पध्दति से खेती करने वाले कृषकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर जैविक खेती के क्षेत्र में करती है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा कृषक श्रेणी में सुखरमानी का नॉमिनेशन किया गया था। जिसके बाद आईसीसीओए संस्था द्वारा कृषक सुखरमानी को बैंगलोर तक जाने एवं वापस आने का हवाई जहाज का टिकिट एवं फाइव स्टार होटल में ठहरने का इन्तजाम किया गया।
लक्ष्मण दास मूलत: इलेक्ट्रॉनिक्स के बिजनेसमेन हैं। इनका व्यवसाय सतना, रीवा, सीधी तथा छतरपुर में फैला हुआ था। लेकिन 2014 में कृषि विभाग के संपर्क में आए। जिसके बाद इन्हें लगा कि स्थाई लाभ प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और ऊर्जा को खेती में लगाना चाहिये। इस निश्चय के बाद लक्ष्मण दास ने अपने खेत को मध्यप्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्थान में रजिस्टर कराया एवं जैविक खेती आरंभ की। उन्होंने अपनी जमीन को भी दुकान की तरह चलाने का अभिनव प्रयोग किया। अपने खेत से हरदिन उन्होंने आमदनी के नए-नए तरीके पैदा किये और आज वे अपने खेत से प्रतिदिन 10 से 15 हजार रूपये मुनाफा कमा रहे हैं। अब उन्होंने अपने बिजनेस को सीमित कर जैविक खेती का मार्ग अपना लिया है।
लक्ष्मण दास सुखरमानी ने अपने 2.25 एकड़ जमीन में जैविक खेती के माध्यम से एक छोटा बगीचा तैयार किया। जिसमें उन्होंने आम, नींबू, अमरूद, मौसंबी, करौंदा के साथ विभिन्न सब्जियां लगाई हैं। मूंग, मटर एवं गेहूं की खेती की है। इसके लिए वे अपने खेत पर ही वर्मी कम्पोस्ट, वर्मी वांस, बायोगैस सिलरी तैयार करते हैं। कीट पतंगों की रोकथाम के लिए लाईट ट्रैप का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन, कडक़नाथ मुर्गी पालन, अजोला उत्पादन, हाइड्रोपोनिक्स खेती मछली पालन तथा कुत्ता पालन का कार्य भी करते हैं। सुखरमानी का फार्म एग्रोटूरिज्म एवं प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका है। जहां दूर-दूर से लोग भ्रमण करने आते हैं। कृषक एवं छात्र प्रशिक्षण लेने आते हैं। उनकी लगन और मेहनत ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि किसान में सच्ची लगन एवं कठोर परिश्रम करने की जिद है तो वह खेती के वैज्ञानिक एवं तकनीकी पहलुओं को समझ कर शासन की मदद से कृषि को लाभ का धन्घा बना सकता है। वरना वह अपना इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय समेट कर खेती की ओर नहीं आते।
इनका कहना है -
मुझे गत दिवस रात्रि 9.30 बजे पता चला कि स्टेट श्रेणी में मध्यप्रदेश को तृतीय स्थान मिला है। सुनकर प्रसन्नता हुई पर इन्तजार कृषक श्रेणी के परिणाम का था। रात्रि 11.30 बजे कृषक सुखरमानी ने प्रथम पुरूस्कार की सूचना दी तो उस खुशी का वर्णन शब्दों में नहीं दिया जा सकता है।
- रविन्द्र मोदी, उपसंचालक कृषि, पन्ना
मुझे रात्रि 11.35 बजे उपसंचालक कृषि ने जिले के कृषक लक्ष्मण दास सुखरमानी के जैविक कृषि क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की सूचना दूरभाष पर दी। वास्तव में जिले के लिए यह गौरव का क्षण हैं। मैं कृषक एवं कृषि विभाग को बधाई देता हूं।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS