राज्य
वीरभद्र सिंह 26 जनवरी को करेंगे अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 11:17:41 AMशिमला, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 26 जनवरी को अपने चुनाव क्षेत्र अर्की के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्की के लोगों से भी मिलेंगे। चुनाव जीतने के बाद उनका अर्की का यह पहला दौरा है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे अपने निवास स्थान हॉली लॉज से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत बातल में पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान वे यहां पर गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे। वीरभद्र सिंह लोगों की समस्याओं पर उनके निराकरण के बारे विचार-विमर्श करेंगे। वीरभद्र सिंह इससे पहले शिमला ग्रामीण से विधायक थे। अब यहां से उकने पुत्र विक्रमादित्य विधायक हैं।