ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जनपद उपचुनाव में भाजपा की जीत
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 10:47:20 AM
जनपद उपचुनाव में भाजपा की जीत

छिन्दवाड़ा, (हि.स.)। परासिया के क्षेत्र क्रमांक 3 तिघरा तिगाई में जनपद सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार लख्मी यदुवंशी को जीत मिली है। अभी खत्म हुई मतगणना में लख्मी को 1 हजार 658 मत मिले, जबकि कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार अशोक यदुवंशी को 1 हजार 518 मत मिले। एक अन्य उम्मीदवार को भी 600 से ज्यादा मत मिले। 
जनपद सदस्य रामचंद्र यदुवंशी के सड़क दुर्घटना में निधन से उक्त सीट रिक्त हुई थी। भाजपा ने उनके पुत्र को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस और भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। कांग्रेस से विधायक सोहन बाल्मीक और रईस खान यहां लगे हुए थे। भाजपा की कमान पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के हाथों में थी। ताल पिपरिया डोमरी जैसे बूथों में कार्यकर्ताओं के अभाव के बाद भी भाजपा ये सीट बचाने में कामयाब हुई। इस चुनाव को भाजपा ने गुटबाजी के बाद भी जीत लिया। भाजपा का एक धड़ा यहां अपने ही प्रत्याशी को हराने के लिए प्रयास में था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS