ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उत्तराखंड को कांग्रेस-भाजपा नहीं दे पाई मूलभूत सुविधाएं : सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 4:10:29 PM
उत्तराखंड को कांग्रेस-भाजपा नहीं दे पाई मूलभूत सुविधाएं : सिन्हा

देहरादून (हि.स.)। (अपडेट)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार व आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा, 'पिछले 17वर्षों में उत्तराखंड में कांग्रेस-भाजपा की सरकारें जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाई हैं।' जिसके लिए सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में जनता को अपनी छोटी-छोटी मांगों पर आंदोलन व अनशन करने पड़ रहे हैं। विकास की जिस अवधारणा के साथ उत्तराखंड का जन्म हुआ कांग्रेस-भाजपा उस पर बिफल साबित हुई।
सिन्हा बीते सोमवार (15) से 20 जनवरी तक उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर यह बातें गुरुवार को देहरादून प्रेसक्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य निकाय चुनावों में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाना है। पार्टी का संगठन जमीनी तौर पर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में 'आप' ईमानदार व स्वच्छ राजनैतिक विकल्प देने में सक्षम है और चुनावों के बाद पार्टी प्रदेश की मुख्यधारा की राजनीति में तेजी से अपनी जगह बनाएगी।
इस दौरान उन्होंने फरियादी प्रकाश पांडे की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की नोटबंदी व जीएसटी के कारण छोटा व मध्यम व्यापारी वर्ग हताश है। उन्होंने भाजपा की 'आजीवन सहयोग निधि योजना' को भ्रष्टाचार की जनक बताते हुए कहा कि विधायकों को बड़े आर्थिक चंदे का लक्ष्य देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने लैंसडाउन चौक पर कैंप लगाकर पार्टी के नि:शुल्क सदस्य अभियान की शुरुआत भी की।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे, जिला अध्यक्ष उमा सिसौदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल नाथ, महिला मोर्चा प्रदेशा अध्यक्ष पुष्पा रावत, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी, जिला सचिव अभिषेक बहुगुणा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS