राज्य
सत्येंद्र जैन ने भाजपा विधायकों को दी कंबल चोर की संज्ञा
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 9:35:34 AMनई दिल्ली, (हि.स.) | दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को विवादित बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों पर कंबल चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक पहले तो कम्बलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कम्बल को बापस ले लेते हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा
में भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने कम्बल लेकर प्रदर्शन किया था। वे दिल्ली में सर्दी से हुई मौतों की जांच की मांग कर रहे थे। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में सर्दी के चलते 44 लोगों की मौत हो गई थी | इसी पर जवाब देते हुए सत्येंद्र जैन ने भाजपा विधायकों को कम्बल चोर की संज्ञा देते हुए कहा, 'भाजपा विधायक पहले तो कम्बलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कम्बल को बापस ले लेते हैं।'
जैन के इस आरोप के बाद चारों विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।
सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि रैनबसेरों में 23 हजार लोग रह रहे हैं। इनमें 7000 लोग और रह सकते हैं।