ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 12:52:51 PM
सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

लखनऊ (हि.स.)। दिसम्बर 2015 में सिपाही भर्ती परीक्षा के रूके परिणाम से नाराज अभ्यार्थियों ने बुधवार को लखनऊ में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुरानी भर्ती के परिणाम पहले घोषित किए जाएं। उसके बाद नई भर्ती शुरू की जाए। इस मामले में सरकार लापरवाही बरत रही है। जो ठीक नहीं है।
दरअसल दिसम्बर 2015 में 34716 पदों के लिए सिपाहियों की भर्ती निकाली गई थी। 28916 पुरुष और 5800 महिला आरक्षियों के पद शामिल थे। भर्तियां मैरिट के आधार पर होनी थीं, लेकिन हाईकोर्ट ने 27 मई 2016 को मामले में परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित होने पर रोक लगा दी थी।
गौरतलब है कि सरकार ने यूपी पुलिस में 41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से 22 फरवरी तक मांगे गए हैं। प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि 23,520 नागरिक पुलिस और 18000 पीएसी आरक्षी की सीधी भर्ती होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के मुताबिक सरकार बहुत संवेदनहीन है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नई भर्तियों और पुरानी भर्तियों का कैसे समायोजन करेगी। क्योंकि अब जो लोग शामिल होंगे, उनकी उम्र पुरानी अभ्यर्थियों से कम होगी। ऐसे में क्या पुराने अभ्यर्थियों को मौका मिल पाएगा। सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS