राज्य
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, मौन रहकर की पूजा
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 11:43:32 AMकानपुर, (हि.स.)। माघ मास की मौनी अमावस्या पर गंगा किनारे आस्थावानों को सैलाब उमड़ा। मां गंगा में हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
माघ मास की मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा तटों पर भोर से ही दूर-दराज से आस्थावान पहुचने लगे। सूर्य को अर्घ देकर मां गंगा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद घाटों पर बैठकर मौन पूजन करते हजारों आस्थावनों को देखा गया। बिठूर, सरसैया घाट, भगवतदास, मैस्कर, रानी, सिद्धनाथ गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही पहुंचने लगी थी। यहां पर आस्था का सैलाब ठंड के बावजूद भारी रहा। गंगा मैईया की पूजा आरती भी तटों पर करते श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। मौनी अमस्वस्या को देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम के साथ समाजसेवी संगठनों द्वारा भी व्यापक स्तर पर की गई थी।