राज्य
पूर्व सीएम मायावती का भव्य तरीके से अब्बास ने मनाया जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 9:18:46 PMमऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती का 62वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद में भी सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अन्सारी के बेटे और बसपा नेता अब्बास अन्सारी ने मायावती का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। मायावती के जन्मोत्व पर बसपा नेता ने 62 किलो का केक काटकर उनकी लम्बी आयु की कामना की।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद के मैदान में जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता व नेता पहुंचे। कार्यक्रम में केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर मायावती के लंबी आयु की कामना की गई।