राज्य
अलकनंदा की दर्ज पर अन्य नदियां भी होंगी उत्तराखंड के नाम : त्रिवेंद्र रावत
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 3:23:45 PMऋषिकेश (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद के चलते आज हरिद्वार के होटल अलकनंदा का समाधान हो गया है। जो की विधिवत रूप से उत्तराखंड सरकार को मिल गया है। इसी के साथ राज्य की अन्य नदियों का समाधान भी शुरू हो जाएगा।
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां परमार्थ निकेतन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसी के साथ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड परिवहन निगम के बीच भी समझौता हो चुका है। अन्य विभागों का समाधान भी शीघ्र कर लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान यमकेश्वर की विधायक व रितु खंडूरी अनिता मंमगाई कुसुम कंडवाल व परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि भी थे।