ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुख्यमंत्री ने ‘दिले से’ की महिला सुरक्षा की बात
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 11:42:52 AM
मुख्यमंत्री ने ‘दिले से’ की महिला सुरक्षा की बात

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम को ‘दिल से’ कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह और महिला सुरक्षा के संबंध में अपनी बात की। उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्रों के माध्यम से अपनी बात की। इस कार्यक्रम को एफएम चैनल्स और सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिसे प्रदेशभर के सभी अंचलों में महिलाओं, ग्रामीणों और नागरिकों ने रूचि लेकर देखा और सुना।

दिल से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों को मजबूत बनाने और आर्थिक गतिविधियां चलाने में उनकी मदद एवं तकनीकी परामर्श के लिए हर जिले में एक नोडल अधिकारी होगा। उन्होंने स्व- सहायता समूहों के गठन, प्रबंधन, उत्पादों, मार्केटिंग, संगठनात्मक शक्ति, नई जिम्मेदारियां पूरी करने और महिला सुरक्षा से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
बता दें कि प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल से कार्यक्रम में आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेशवासियों से सीधी बात करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश के उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता से दिल की बात की। मुख्यमंत्री ने सायं 6 बजे से प्रदेशवासियों से दिल की बात में महिला स्व सहायता समूह से महिलाओं के सशक्तिकरण और समृद्धि तथा महिला सुरक्षा के साथ-साथ आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण हेतु निकाली जा रही एकात्म यात्रा का सभी से स्वागत करने का आव्हान किया। उन्होने समाज के सभी वर्गो से कहा कि वे स्वच्छता की आदत अपनाएं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में स्वच्छता के मामले में इंदौर नबंर 1 है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां स्वच्छता है वहां सुंदरता है। उन्होंने कहा कि अपने परिसर को स्वच्छ बनाएं। स्वच्छता हमारा स्वभाव बन जाए। मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। 
उन्होंने मुख्यमंत्री भावांतर योजना में किसानों को 534 करोड रूपए की राशि का भुगतान हो जाने की बात कही और कहा कि नीति आयोग भी भावांतर योजना का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला स्वसहायता समूह समूचे प्रदेश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वसहायता समूह के सदस्यों के परिवार में समृद्धि आई है। इसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि समूह अगरबत्ती, फल उत्पादन, मुर्गी पालन एवं जैविक खेती भी कर रही है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री के दिल की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आम जनता ने सुना एवं सराहा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS