राज्य
वन विभाग की छापामार कार्रवाई, बरामद किया पांच बोरी सतावर
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 12:42:38 PMसबलगढ़/मुरैना (हि.स.)। मुरैना के सबलगढ़ ब्लॉक मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास विवेक गोयल की गल्ला दुकान पर वन विभाग की टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई अवैध भंडारण की सूचना रविवार को सुबह छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान गोयल की गल्ला दुकान से अवैध भंडारण की हुई 5 बोरी सतावर बरामद की गई। बरामद माल को जब्त कर आरोपी विवेक गोयल के खिलाफ वनोपज के अवैध भंडारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उक्त कार्रवाई वन विभाग सबढग़ढ़ के रेंजर सुखदेव शर्मा के निर्देशन में डिप्टी रेंजर कमलेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, ब्रजेश पाठक और ओपी शुक्ला द्वारा की गई। रेंजर सुखदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मामला पुलिस को सौंपा गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।