ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम आज, शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 3:17:52 PM
सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम आज, शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी

फतेहपुर, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। यह नजारा जनपद के ओम गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार सुबह से देखा जा रहा है। 

भाजपा जिला इकाई द्वारा फतेहपुर शहर में आज सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शिरकत करने आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई थी और कोहरे व ठंड के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर आतुर है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस उपाधीक्षक केडी मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री के काफिला वाहनों के जाम में न फस जाये इसको देखते हुए सभी स्थल रोड की ओर आने-जाने वाले चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS