राज्य
प्रेसवार्ता करने से पहले इस्तीफा दे देते सुप्रीम कोर्ट के जज : विज
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 2:31:46 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा चीफ जस्टिस द्वारा केसों में मनमानी करने के आरोप लगाने पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने टिप्पणी की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है। ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर होता कि चारों जज प्रेसवार्ता करने से पहले अपना इस्तीफा दे देते। अनिल विज के ट्वीट करने के बाद राजनीति गर्मा गई है। अनिल विज के ट्विटर फ्लोअर ने भी उनकी बात का समर्थन किया है। एक फ्लोअर ने ट्वीट किया कि कई बार आप 100 टका सही बोलते हैं। एक फ्लोअर ने चीफ जस्टिस की भूमिका पर लिखा कि चीफ जस्टिस देश हित में कार्य कर रहे हैं।