राज्य
सिद्धारमैया के बयान से हिन्दू संगठनों में आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 2:36:13 PMदेहरादून (हि.स.)। आक्रोशित बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और सिद्धारमैया पर अलगावादियों को समर्थन देने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल चौराहे पर सिद्धारमैया का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और सिद्धारमैया को देश विरते हुए कहा कि राष्ट्र हित में कार्य करने वाली हिन्दू राष्ट्रवादी संगको वोट की राजनीति से कांग्रेस जोड़ना बंद करें। अन्यथा इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल को बेवजह बदनाम करने की सोच को कांग्रेस बंद करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलगावादियों को समर्थन देकर देश विरोधी कार्य को लगातार अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्त संगठन पर वोट के लिए गलत बयानबाजी करने से कांग्रेस को अब फायदा नहीं होने वाला है। कांग्रेस की चाल को जनता समझ चुकी है। कांग्रेस के हिन्दू विरोधी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों पर माफी मांगे।
इस मौके पर मीडिया प्रमुख गौरव ने सिद्धारमैया को नशे में चूर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम वोट बैंक के लिए हिन्दू संगठन को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंदी राजनीति का सहारा लेकर देश की संस्कृति और धर्म को नष्ट करने का नाटक बंद करें। अगर इसी तरह सीएम का व्यवहार रहा तो बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद कड़ा विरोध करेंगे।