ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
विवेकानंद के आह्वान से गांधी को स्वाधीनता आन्दोलन में मिला जन समर्थन: प्रीतम सिंह
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 2:27:41 PM
विवेकानंद के आह्वान से गांधी को स्वाधीनता आन्दोलन में मिला जन समर्थन: प्रीतम सिंह

देहरादून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन में गांधी जी को मिला जन समर्थन स्वामी विवेकानन्द के आह्वान का परिणाम था। स्वामी विवेकानन्द स्वाधीनता आन्दोलन के प्रेरणा स्रोत थे। आजादी के आन्दोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु तथा रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानन्द ने सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत को विश्व का आध्यात्मिक गुरु मानने के लिए विवश कर दिया था। विश्व धर्म सभा में दिए गए उनके संबोधन ने सबका दिल जीत लिया था।
प्रीतम सिंह ने कहा कि बालक-बालिकाओं की समान शिक्षा पर जोर देते हुए स्वामी विवेकानन्द ने चरित्र निर्माण, मन का विकास, बुद्धि का विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का आह्वान किया। उनका मानना था कि धार्मिक शिक्षा पुस्तकों द्वारा न देकर आचरण एवं संस्कारों के द्वारा दी जानी चाहिए। देश की आर्थिक प्रगति के लिए वह तकनीकी शिक्षा के पक्षधर रहे। 
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नेता प्रतिपक्ष डा इन्दिरा हृदयेश, विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल,अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS