राज्य
गुजरात चुनाव: नौ दिसम्बर को प्रथम चरण में19 जिलों की 89 विस सीटों पर डाले जाएंगे वोट
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 3:07:55 PMअहमदाबाद, (हि.स.)। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। गुजरात के पहले चरण का चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम जाएगा। पहले चरण के लिए 09 दिसम्बर को राज्य की 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत जिले में जहां एक रैली को सम्बोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह सभाओं को सम्बोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त अमित शाह भी तीन सभाएं करेंगे। भाजपा के धुंआधार कैम्पेन का जवाब देने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, झारखण्ड प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला प्रेसवार्ता करेंगे। पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं । 89 विधानसभा सीट में 50 से अधिक सीट भाजपा के पास है ।