राज्य
सुभाष चंद्रा मानहानि केस में केजरीवाल को पेशी से छूट
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 2:41:27 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में केजरीवाल को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। केजरीवाल के खिलाफ सुभाष चंद्रा ने पिछले साल 17 नवंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी किया था। पटियाला कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होनी है।
सुभाष चंद्रा ने याचिका में कहा है कि केजरीवाल ने 11 नवंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्रा पर कथित रुप से झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सुभाष चंद्रा ने काफी कालाधन जमा किया है।