ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मंत्री लाल सिंह आर्य के बचाव में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 11:18:29 AM
मंत्री लाल सिंह आर्य के बचाव में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

चंदेरी, (हि.स.)। बेतवा नदी से जल लेकर 84 गांव होते हुए भारतीय जनता पार्टी की भागीरथी जल यात्रा का समापन बुधवार को ग्राम नया खेड़ा में हुआ। इस कार्यक्रम का समापन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान द्वारा किया गया।


समापन कार्यक्रम में जाने से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से मुलाकात की और कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव हत्या के मामले में दोषी मंत्री लाल सिंह आर्य का पूर्ण रुप से खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि मंत्री लाल सिंह आर्य को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दे दी गई थी जबकि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस द्वारा मंत्री के इस्तीफे को लेकर किए गए सवाल पर नंद कुमार चौहान ने कहा कि मंत्री लाल सिंह आर्य को न्यायालय द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया है इसलिए इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता है।


प्रदेश अध्यक्ष ने सिंधिया को लगातार बीजेपी के द्वारा टारगेट करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी सिंधिया को टारगेट नहीं करती। उन्होंने कहा कि कोलारस और मुंगावली चुनाव को बीजेपी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। स्थानीय स्तरों के मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ अधिकारी अभी भी पुरानी कांग्रेस सरकार की मानसिकता से ग्रसित है और कई कई जगह थोड़ी परेशानीयां उनको लेकर होती रहती है। चंदेरी भागीरथी जल यात्रा के समापन कार्यक्रम में जाते हुए चंदेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह पर माल्यार्पण कर स्वागत किया इस पर प्रदेश अध्यक्ष रहे चंदेरी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS