ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
ओडिशा फ्लाईओवर हादसा : दो और गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2017 2:47:03 PM
ओडिशा फ्लाईओवर हादसा : दो और गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार को फ्लाईओवर के ढहने के संबंध में राज्य सरकार के एक अन्य इंजीनियर और एक निजी निर्माण कंपनी के अफसर को आज गिरफ्तार किया गया। फ्लाईओवर ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे।
 
पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने बताया कि निर्माण विभाग में सहायक इंजीनियर किशोर राउत को यहां पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को बोमीखल के निकट हुए हादसे के संबंध में पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में प्रोजेक्ट मैनेजर विपुल चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया है। पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स इस फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य कर रही थी।
 
इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार किए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। निर्माण विभाग में उपकार्यकारी इंजीनियर बंसीधर प्रहराज और पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के निदेशक प्रताप पांडा को कल गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने के संबंध में पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के दो अन्य निदेशकों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS