ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का जोधपुर में जोरदार स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:54:16 PM
केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का जोधपुर में जोरदार स्वागत

जोधपुर, (हि.स.)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गहलोत एक दिवसीय निजी यात्रा पर शनिवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य थावरचंद गहलोत शनिवार सुबह मंडोर एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंचे। 
रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गहलोत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गहलोत ने दोपहर में माणकलाव स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निजी कार्यकम में शरीक हुए। उनका शाम साढ़े पांच बजे जयपुर के लिए वायुयान से प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS