राज्य
सूचना मंत्रालय के घर के बाहर बदमाशों ने चलाई गोली
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 12:30:33 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। रोहिणी जिले के अलीपुर इलाके में बदमाशों ने देर रात सूचना प्रसारण मंत्रालय में कार्यरत एक व्यक्ति के घर के बाहर गोलियां चलाई। गनीमत रही इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जगप्रवेश (40) परिवार के साथ अम्बेडकर पार्क में रहते हैं। जगपगवेश सूचना प्रसारण मंत्रालय में एसएसए के पद पर कार्यरत है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात जगप्रवेश परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकल कर देखा तो दो गोली दरवाजे में लगी थी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।