राज्य
कालिम्पोंग: पुलिस आउटपोस्ट में लगायी आग
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 11:46:22 AM कालिम्पोंग, (हि.स)। गोर्खालैंड की मांग में गोजमुमो द्वारा जारी आंदोलन के बीच सोमवार तड़के जलढाका में गरिबास पुलिस आउट पोस्ट में आग लगा दी गयी। यह क्षेत्र कालिम्पोंज जिले में भारत-भूटान सीमा पर स्थित है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी। आगजनी में पुलिस आउट पोस्ट के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि गोर्खालैंड की मांग में गोजमुमो के आंदोलन के कारण पूरा पहाड़ जल रहा है। अब तक चार मोर्चा समर्थकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल है। मोर्चा के उग्र प्रदर्शन को रोकने के क्रम में कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।