राज्य
कोविड-19 के बारे में सिक्किम सरकार के प्रयासों की सराहना की प्रधानमंत्री मोदी ने
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2020 1:11:28 PMसिक्किम। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज कोविड-19 के बारे में राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
श्री मोदी ने संक्रमण पर काबू पाने में सिक्किम सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को यह प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री मोदी ने कहा कि देश के अन्य क्षेत्रों में संक्रमण पर नियंत्रण करने में सिक्किम का अनुभव केंद्र सरकार के लिए उपयोगी रहा। उन्होंने राज्यों से कृषि और उत्पादन गतिविधियां जारी रखने का आग्रह किया।
श्री तमांग ने प्रत्येक व्यक्ति से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को यह ऐप डाउनलोड करने में और इसके फायदे समझाने में लोगों की मदद करनी चाहिए। सिक्किम में अब तक कोविड-19 का संक्रमण नहीं हुआ है।