ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
महाराष्ट्र में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2022 10:49:51 PM
महाराष्ट्र में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत

मुंबई। पहली शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले आज महाराष्ट्र पहुंची और नागपुर व पुणे के प्रमुख स्थानों से गुजरी। मशाल शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचेगी जहां से यह कल महाराष्ट्र से गोवा के लिए रवाना होगी।




जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है, शतरंज ओलंपियाड मशाल को चेन्‍नई पहुंचने से पहले देश के 75 शहरों में ले जाया जा रहा है, जो 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक 44वें फिडे शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है।

शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले ने महाराष्ट्र में जीरो माइल, नागपुर में प्रवेश किया




मशाल रिले दमन से सुबह 6 बजे भारत के भौगोलिक केन्‍द्र बिन्‍दु नागपुर के प्रसिद्ध जीरो माइल पहुंची। ग्रैंड मास्टर्स रौनक साधवानी, दिव्या देशमुख और संकल्प गुप्ता ने मशाल ली।  20वीं महाराष्ट्र बटालियन के एनसीसी कैडेटों, नेहरू युवा केन्‍द्र और जिला खेल अधिकारियों और अन्य खेल प्रेमियों ने शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत किया।

 



बाद में, ग्रैंड मास्टर मशाल को एक खुली जीप में विभिन्न स्थानों पर ले गए। रैली नागपुर शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए संविधान चौक, ऑल इंडिया रेडियो, महाराज बाग, लॉ कॉलेज, रवि नगर चौक, वाडी टी पॉइंट, हिंगाना लिंक रोड या जीएच रायसोनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के पास, श्रद्धा पार्क, छत्रपति स्क्वायर और हिंगाना वाडी लिंक रोडसे होकर गुजरी। बाद में, मशाल को आगे की यात्रा के लिए लगभग 8 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर ले जाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS