ब्रेकिंग न्यूज़
समस्तीपुर: नगर निगम कार्यालय पर पार्षदों ने की तालाबंदी, 5 सूत्री मांगों को लेकर दे रहे धरनाप्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दीश्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने अगले महीने ईंधन के दामों में भारी कटौती होने की संभावना जताईबिहार के सीतामढ़ी में सोमवार की सुबह 3:30 बजे पुलिस व शराब तस्करों के बीच मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तारएक अप्रैल से पहले स्कूलों के सत्र शुरू करने से मना किया केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई सचिव नेअन्य देशों के मंत्रियों के साथ गोलमेज कांफ्रेंस में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री तोमरमनीष कश्यप ने बेतिया में आत्मसमर्पण किया, बिहार पुलिस ने कहा- इनके वीडियो से दंगा भड़का, कुछ ने कहा- कुव्यस्था के खिलाफ आवाज उठाईबिहार विधान सभा काफी हंगामेदार, भाजपा ने सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी मांग की
राज्य
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में 'टाइगर' को लिया गोद, नाम दिया 'अग्निवीर'
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2022 9:47:35 PM
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में 'टाइगर' को लिया गोद, नाम दिया 'अग्निवीर'

दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बंगाल सफारी नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क का बुधवार को निरीक्षण के दौरान एक साल के टाइगर (बाघ) को 1 साल के लिए गोद लिया व उसे 'अग्निवीर' नाम दिया।




 



गंगटोक से आने के क्रम में उन्होंने सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडॉप्शन प्रोग्राम (गोद अभियान) के तहत लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने टाइगर को गोद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने केदारनाथ धाम में प्रकृति का रौद्र रूप देखा है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए व्यापक कदम उठाएं हैं।  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में जागरूकता के साथ केदारनाथ त्रासदी के हुतात्माओं की याद में टाइगर गोद लिया है





उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका है। उनका संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक करते रहने की भी  जरूरत है। इस मौके पर मौजूदा अधिकारियों को "जीव जंतु गोद अभियान" के बारे में जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS