राज्य
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2021 8:20:22 PMदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है:
"पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश में एक बस दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।