राज्य
कुशीनगर के नारायणी नदी में ट्रेक्टर-टाली पलटी, कोई नुकसान नहीं
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2020 4:46:48 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। जिले में एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर नारायणी नदी में पलट गई। लेकिन हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी शंभू रविवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लाद कर छितौनी बगहा पुल के समीप स्थित बांध के रास्ते वापस लौट रहा था कि इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नारायणी नदी में जाने लगी। यह देख चालक शंभू गाड़ी से नीचे कूद गया और ट्रैक्टर ट्राली सीधे नारायणी नदी में जाकर डूब गई।
इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण अजय साहनी, अशोक निषाद, लल्लन साहनी, झिलमिल अंसारी सहित दर्जनों लोग मौके पहुंच गए। और नदी से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन खबर लिखने तक ट्रैक्टर ट्राली को बाहर नहीं निकाला जा सका था।