राज्य
जल्द ही हिमाचल प्रदेश होगा कोरोना मुक्त राज्य
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2020 2:18:59 PMशिमला। हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश जल्दी ही कोरोना मुक्त राज्य हो जाएगा। राज्य में कोरोना से संक्रमित 34 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
अब हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज बचा है। राज्य में अब तक 40 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।