राज्य
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 68 वर्षीय महिला की कल रात मौत, 7 मार्च को हुई थी अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2020 12:12:12 PMनई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 68 वर्षीय महिला की कल रात मौत हो गयी। इस महिला को सात मार्च को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक महिला के परिवार के सदस्य ने स्विट्जरलैंड और इटली की यात्रा की थी।
डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि मृतक महिला को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत भी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि मृतक महिला के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच और उन्हें पृथक करने का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।