ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2019 11:53:16 AM
मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

- सपा और प्रसपा की तरफ से अयोजित किए गए कार्यक्रम


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव गुरुवार देर रात को विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय भी मौजूद थे। उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में सपा और प्रसपा की तरफ से कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम ने सपा संस्थापक के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं।
 
गतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है।
 
सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुलायम
मुलायम सिंह का गुरुवार को अचानक दिल्ली से लखनऊ पहुंच जाना भी चर्चा का विषय बना है। सपाइयों का कहना है मुलायम सिंह पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होंगे ताकि प्रसपा की ओर से फैलाई जा रही चर्चा पर विराम लग सके। पिछले जन्मदिन के मौके पर पुत्र अखिलेश और भाई शिवपाल सिंह यादव, दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था।
 
इस दौरान नेताजी ने दोनों की ही पार्टियों को आशीर्वाद देकर राजनीतिक पंडितों को भी चकरा दिया था। नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। सपा मुख्यालय से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा।
 
बता दें कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बीते मंगलवार को परिवार में एकजुटता होने की वकालत करते हुए मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को एक साथ मनाने की उम्मीद जतायी थी। इतना ही नहीं, शिवपाल सिंह ने 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए आपस में मेल का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि अखिलेश ने शुक्रवार को यह कहकर शिवपाल के आग्रह को ठुकरा दिया था कि अभी गठबंधन के बारे सोचने के लिए बहुत वक्त है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS