बिहार
विक्रम संवत 2074 हिन्दू नए वर्ष के उपलक्ष्य में बाइक रैली
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 3:42:15 PMपूर्णिया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद् तथा आरएसएस एवं एबीवीपी ने शहर में संयुक्त रूप से हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2074 के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली। यह रैली राम मंदिर गोकुल सिंह ठाकुर बाड़ी से राम नगर,पालिटेक्निक चौक, बस स्टैंड, आरएन सॉ चौक, बहुमंजिला, डॉलर हाउस चौक, सिपाही टोला, मधुबनी बाजार ,थाना चौक, फोर्ड कंपनी, लाईन बाजार, शिव मंदिर चौक, रजनी चौक होते हुए पुनः गोकुल सिंह ठाकुर बाड़ी मंदिर में इसका समापन हुआ।
इस रैली में सैकड़ों की संख्यां में युवक शामिल थे। सभी ने माथे पर भगवा पट्टी बांध रखी थी| वहीं, उनकी बाइक में भगवा झंडे लगे हुए थे। जय श्री राम के नारे के साथ युवक वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। भारत माता की जय के नारों की गूंज से अजब सा माहौल बन रहा था। रैली निकलने से पहले भारत मां की तस्वीर पर फूल चढ़ाये गए, अगरबत्ती दिखाई गई और मंत्रोच्चार किया गया।