बिहार
अपराधियों ने पैथलॉजी सेंटर के डॉक्टर को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 4:57:00 PMपूर्णिया,(हि.स.)। पूर्णिया में अपराधियों ने डॉक्टर मंथन कुमार को गोली मार दी और चलते बने। डॉक्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डाक्टर मंथन ने बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी ने उनसे रंगदारी मांगी थी। अपराधी मेरे पैथलॉजी में मलेरिया का जांच करवाने आये। मैं अपने चेयर पर था। उन लोगों ने गोली चला दी और भाग खड़े हुए। गौरलतब है कि डॉक्टर मंथन कुमार एक पैथेलॉजिस्ट हैं जिनकी इंडियन पैथलॉजी नामक पैथलॉजी सेंटर चलायी जाती है।