बिहार
बिहार विधान सभा काफी हंगामेदार, भाजपा ने सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी मांग की
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2023 8:04:57 PMपटना। बिहार विधान सभा की शुक्रवार की कार्यवाही की शुरूआत काफी शोर-शराबे व हंगामेदार रही। सबसे ज्यादा हंगामा बिहार सरकार के मंत्री के बर्खास्तगी को लेकर हुई। भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के मुद्दे को उठाकर जमकर हंगामा किया। उनपर हत्या के एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की। फिर कार्यवाही का बहिष्कार किया। हालांकि बाद में पार्टी के सदस्य सदन में लौट आये।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल भाजपा ने सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर हंगामा किया। भाजपा ने मंत्री पर हत्या के एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के रामायण पर कथित विवादास्पद बयान का मामला भी सदन में उठाया और नारेबाजी की।