ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राष्ट्रीय सहयोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं लीना प्रिया
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2022 6:05:33 PM
राष्ट्रीय सहयोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं लीना प्रिया

लीना प्रिया की फाइल फोटो- देशवाणी।

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश्वर नाथ त्रिवेदी एवं बिहार प्रदेश संगठन विस्तार प्रभारी अभिमन्यु सिंह सहित अन्य शीर्ष नेताओं की अनुशंसा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा ने "श्रीमती लीना प्रिया" को महिला शक्ति बिहार की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 


सूत्रों के अनुसार, लीना प्रिया ने 2020 में दीघा विधान सभा से राष्ट्रीय सहयोग पार्टी की प्रत्याशी रह चुकी है। पार्टी की विचारधारा के प्रति इनकी निष्ठा को  देखते हुए पार्टी ने इन्हें पटना महानगर अध्यक्ष बनाया था, तब से अब तक लीना प्रिया ने पार्टी की एक सक्रिय सहयोगी के रूप में पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव योगदान देती रही है।


पार्टी अध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा ने बिहार प्रदेश महिला शक्ति की नव नियुक्त अध्यक्ष लीना प्रिया को बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने विश्वास के साथ कहा है कि राष्ट्रीय सहयोग पार्टी का संकल्प "आधी आबादी, आधी भागीदारी" को लीना प्रिया पूरा करने में सफल होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS