ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जीकेसी ने केन्द्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2022 10:32:25 PM
जीकेसी ने केन्द्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने सभी लोगों को  केन्द्रीय कार्यालय के शुभारम्भ पर बधाई एवं शुभकामना दी और कहा कि है कि जीकेसी पूरी दुनियाँ में कायस्थों का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है और देश के लगभग सभी राज्यों समेत 20 से अधिक देशों में इसका गठन हो चुका है।




उन्होंने कहा कि पूरे देश में कायस्थों का यह संगठन तेजी से न केवल सक्रिय है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षित हो रहे भगवान चित्रगुप्त के वंशज जीकेसी के बैनर तले अपने भविष्य के हितों को देख रहे हैं। जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण,सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदशनीलता को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।    




उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने बताया कि कायस्थों के सामाजिक- आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की  केन्द्रीय कार्यालय अब पटना के नागेश्वर कॉलोनी में खुल गया है। नए कार्यालय की शुभारम्भ  भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों की एकजुटता और मजबूती के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा करने से जल्द ही हम अपने स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली अतीत को पाकर विश्वपटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाने में कामयाब हो जायेंगे। कायस्थों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुटता जरूरी है। 



बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने बताया कि जीकेसी की स्थापना का महत्वपूर्ण उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। कायस्थ समाज के लोगों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विविध आयोजनों के जरिए समाज के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को उचित मंच और अवसर प्रदान किया जाएगा, इसके लिए संगठन की ओर से व्यापक रूपरेखा भी बनाई गई है।

 

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में राजेश कुमार डब्लू, संजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, अनुराग समरूप, नीलेश रंजन, बलराम जी, रवि सिन्हा, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, दिवाकर कुमार वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, आलोक कुमार, शैलेश कुमार, अराधना कुमारी, निशा पराशर, जयंत मल्लिक, दिलीप कुमार सिन्हा, रंजना कुमारी, चंदू प्रिंस, अश्विनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS