बिहार
बिहार में अगले दो दिनों तक शीतलहर की आशंका, पिछले 24 घंटे में बांका व खगड़िया का तापमान 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2022 8:17:16 PMपटना। पूरा बिहार प्रदेश कड़ाके की ठंढ व शीतलहर की चपेट में है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार तेज पछुआ हवा के कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
इधर बिहार का बांका व खमदिया जिला प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूतम तापमान 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहा। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिनों राज्य के उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर शीतदिवस की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, रोहतास और दरभंगा जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। वहीं खमदिया और बांका जिला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।