बिहार
कांग्रेस नेता ने अपने को अगला पीएम उम्मीदवार घोषित किया, जगह-जगह लगाया होर्डिंग
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2021 5:46:26 PMपटना। एक कांग्रेस नेता ने अपने को पीएम उम्मीदवार घोषित कर सबको हैरानी में डाल दिया है। कांग्रेस कार्यकत्ता इसे साजिश बता रहे है। हालांकि यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग चटकारें ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि संजीव कुमार सिंह ने राहुल गांधी को चुनौति दे डाली है।
भागलपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर खुद को अगल पीएम उम्मीदवार बताया है। संजीव सिंह ने पोस्टर लगाकर अपील की है कि मुझे पीएम बनायें और देशवासियों में खुशहाली लायें। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव के समय संजीव कुमार सिंह ने कांग्रेस की तरफ अपने को मुख्यमंत्री घोषित करते हुए पटना सहित विभिन्न शहरों में पोस्टर व होर्डिंग लगाया था।
पोस्टर में संजीव कुमार सिंह ने खुद को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता और बिहार झारखंड का पर्यवेक्षक प्रभारी बताया है। संजीव कुमार सिंह ने खुद को लोकसभा और विधानसभा का पूर्व प्रत्याशी भी बताया है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता ने इसे सरकार की साजिश बताया है। इस यात्रा को विफल करने और मीडिया का ध्यान भटकाने के लिये ऐसी कोशिश की जा रही है। संजीव कुमार सिंह का कांग्रेस से कोई मतलब नहीं है।