ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2021 6:47:35 PM
बिहार में सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

पटना।  सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। श्री अरुण कुमार सिंह के कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को निधन हो जाने के कारण मुख्य सचिव का पद रिक्त हो गया था।  इसी के बाद नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। श्री शरण बिहार कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसी साल जून महीने में वह सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।

 

कोरोना महामारी के बीच सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। मनीष कुमार को दरभंगा का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं मिहिर कुमार सिंह को तिरहुत मंडलायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर का कमिश्नर बनाया गया है, साथ ही प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर कमिश्नरी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


वर्तमान में त्रिपुरारी शरण अपर मुख्य सचिव के पद पर थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS