बिहार
बिहार में पूर्वा हवा के चलते तापमान में हुई कमी, मौसम विभाग ने कहा- पूरे प्रदेश में मंगलवार व बुधवार को धूलभरी आंधी की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2021 3:26:43 PMमौसम विज्ञान केन्द्र पटना।
पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि कल मंगलवार को प्रदेश में धूलभरी आंधी के चलने की आशंका है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं पूर्वा हवा के चलते तापमान में थोड़ी कमी भी आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का पटना में स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि कल मंगलवार व बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।